पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का शिकंजा

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का शिकंजा

Punjab media news : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। किक्की ढिल्लों को ईडी (एनफोर्समैंट डायरैक्टोरेट) के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से समन जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार किक्की ढिल्लों से अगले सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ की जा सकती है।बताया जा रहा है कि किक्की ढिल्लों के खिलाफ यह कार्रवाई वर्ष 2023 में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी हुई है। इससे पहले विजीलैंस ब्यूरो ने भी वर्ष 2023 में उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। विजीलैंस ब्यूरो ने भी जुलाई 2023 में किक्की ढिल्लों के खिलाफ 1158 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। जांच में दावा किया गया था कि 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक के दौरान उसने कुल आय लगभग 3.18 करोड़ रुपए रही, जबकि खर्च करीब 10.72 करोड़ रुपए पाया गया। यानी कि लगभग 7.52 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने का आरोप है।

जांच एजैंसियों के अनुसार इस अवधि में करीब 242 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की बात सामने आई थी। कई बेनामी संपत्तियों का भी जिक्र किया गया था। अब ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) इस पूरे मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पी.एम.एल.ए.) के तहत कर सकती है। यदि जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस साक्ष्य सामने आते हैं तो किक्की ढिल्लों की संपत्तियों पर कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

चंडीगढ़ में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी