चंडीगढ़ में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Punjab media news :चंडीगढ़ से इस समय की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-40 स्थित डी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल और चितकारा स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड, संबंधित थाना पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस द्वारा स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसके बाद पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और शहर में शांति बनाए रखें। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के स्कूलों में 23 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले मिली इस धमकी के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्य काबू

वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्य काबू

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का शिकंजा

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का शिकंजा