Punjab media news : अगर आज आपके मोबाइल पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई सरकारी अलर्ट आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. दरअसल, भारत सरकार ने एक नया डिजास्टर इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत देशभर में टेस्ट अलर्ट भेजे जा रहे हैं. इसका मकसद किसी खतरे की सूचना देना नहीं, बल्कि एक नई तकनीक की जांच करना है, ताकि भविष्य में आपदाओं के समय लोगों तक तुरंत और सही जानकारी पहुंचाई जा सके.
देशभर में भेजे गए टेस्ट अलर्ट
शनिवार को देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक टेस्ट मैसेज मिला, जिस पर “Extremely Severe Alert” लिखा था. इस मैसेज में साफ बताया गया कि यह एक टेस्ट है और लोगों को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. यह अलर्ट नए सिस्टम के ट्रायल के तौर पर भेजा गया था.
इस नए सिस्टम को 2 मई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने लॉन्च किया. इसका मकसद देश में आपदा के समय सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज और ज्यादा असरदार बनाना है.
g



GIPHY App Key not set. Please check settings