सरकार ने करोड़ों यूजर्स को भेजा ‘डिजास्टर अलर्ट’, स्क्रीन पर दिखाई दिया ऐसा मैसेज

AAR KAY

Punjab media news : अगर आज आपके मोबाइल पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई सरकारी अलर्ट आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. दरअसल, भारत सरकार ने एक नया डिजास्टर इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत देशभर में टेस्ट अलर्ट भेजे जा रहे हैं. इसका मकसद किसी खतरे की सूचना देना नहीं, बल्कि एक नई तकनीक की जांच करना है, ताकि भविष्य में आपदाओं के समय लोगों तक तुरंत और सही जानकारी पहुंचाई जा सके.

देशभर में भेजे गए टेस्ट अलर्ट

शनिवार को देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक टेस्ट मैसेज मिला, जिस पर “Extremely Severe Alert” लिखा था. इस मैसेज में साफ बताया गया कि यह एक टेस्ट है और लोगों को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. यह अलर्ट नए सिस्टम के ट्रायल के तौर पर भेजा गया था.

इस नए सिस्टम को 2 मई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने लॉन्च किया. इसका मकसद देश में आपदा के समय सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज और ज्यादा असरदार बनाना है.

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शराब के ठेकों को लेकर बड़ी खबर

Jalandhar : कूड़े के ढेर से नवजात का श+व बरामद