Punjab media news : मेष : कारोबारी दशा ठीक-ठाक रहेगी, धार्मिक कामों में रुचि, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।
वृष: डावांडोल मन स्थिति के कारण किसी भी काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी न होगा, सफर भी टाल देना सही रहेगा।
मिथुन: यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, धार्मिक कामों में जी लगेगा।
कर्क: जायदादी कामों में कामयाबी मिलेगी, शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ न सकेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।
कन्या : व्यापार कारोबार में लाभ, भागदौड़ करने पर कोई कारोबारी समस्या सैटल हो जाएगी, इरादों में मजबूती।
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
वृश्चिक: चूंकि सितारा नुकसान तथा झमेलों वाला है, इसलिए लिखत-पढ़त तथा लेन-देन के काम सचेत रहकर करने चाहिएं।
धनु : टीचिंग, कोचिंग, फोटोग्राफी, कंसल्टैंसी, टूरिज्म, डैकोरेशन का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मकर: जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कुंभ: आम तौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, धार्मिक कामों में रुचि।
मीन : पेट के मामले में अटैन्टिव रहें, खान-पान भी मर्यादा में करें, आपकी पेमैंट भी किसी के नीचे न फंसनें दें।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings