Punjab media news : गैस कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार LPG और PNG कनेक्शन की सप्लाई बंद हो सकती है, अगर कनेक्शन से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया तो शर्तों के बारे में जानिए और फटाफट उन्हें पूरी कर लें।केंद्र सरकार ने LPG और PNG कनेक्शन के ई-केवाईसी अनिवार्य की हुई है। अगर किसी ने वेरिफिकेशन नहीं कराई हो तो उसे सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी। PNG कनेक्शन की सप्लाई भी बंद हो जाएगी। वहीं अगर PNG कनेक्शन है तो आपको अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा।
नए निर्देशों के अनुसार, अगर PNG कनेक्शन लेने के बाद भी LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। KYC नहीं कराई तो सिलेंडर को रिफिल नहीं करा पाएंगे। इस वजह से 1 मई 2026 से सब्सिडी वाले के गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है।
ऑयल कंपनियों का कहना है कि डुप्लिकेट कनेक्शन, सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग और बंद खातों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाए गए हैं। अगर KYC नहीं होगी और बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं होगा तो गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। 2 कनेक्शन होने पर एक कनेक्शन बंद होगा।
ऑयल कंपनियों का साफ निर्देश है कि आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन फटाफट करवा लें। जिन कंज्यूमर्स की केवाईसी अधूरी है, उन्हें वेरिफिकेशन होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलेगी। वहीं जिन कस्टमर्स ने पहले ही वेरिफिकेशन पूरा करा लिया है, उन्हें सिलेंडर की सप्लाई मिलती रहेगी।
नए निर्देश के अनुसार, अब सिलेंडर की डिलीवरी OTP के आधार पर मिलेगी। ग्राहकों को बुकिंग होने पर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी कोड मिलेगी। जब एजेंट डिलीवरी देने आएगा तो उसे यह कोड देना होगा। कोड मिलने के बाद ही सिलेंडर डिलीवरी होगा। इसलिए ग्राहक सावधान रहें।
अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आधार कार्ड बेस्ड ई-केवाईसी कराएं। OTP डिलीवरी के लिए मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराएं। सब्सिडी ट्रांसफर के लिए चेक करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं। चेक करें कि इनएक्टिव या डुप्लिकेट कनेक्शन बंद हुआ या नहीं। चेक करें कि आपका एरिया PNG कनेक्शन के दायरे में आता है या नहीं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings