आज का राशिफल- 21 अप्रैल 2026

आज का राशिफल- 21 अप्रैल 2026

Punjab media news : मेष राशि वालों आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में घरवालों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। हालांकि पैसों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको समाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। निवेश के मामले में सावधानी बरतें और किसी के बहकावे में न आएं। परिवार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज दिन ठीक रहेगा। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में फायदा होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखें, नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार करने वालों को तरक्की के मौके बन सकते हैं। मौसमी बीमारी से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापार में ध्यान केंद्रित करना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। कमाकाज के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बुखार या कमजोरी महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की संगति पर ध्यान दें। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़

नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़

ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़

ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़