पंजाब में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब

पंजाब में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब

Punjab media news : खन्ना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चोरी, लूट और स्नैचिंग करता था। पुलिस ने आरोपियों से 2 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 चोरी की सोने की चेन बरामद की है।

DSP तरलोचन सिंह ने बताया कि यह मामला समराला थाने में दर्ज केस नंबर 261 (तारीख 27.09.2025) के तहत सामने आया। शिकायतकर्ता अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ समराला के एक मार्केट में गई थी, जहां दो युवकों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले आरोपी आशु को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी शिवा की तलाश जारी थी। बाद में CIA स्टाफ खन्ना टीम ने शिवा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस गैंग में और भी सदस्य शामिल हैं, जिनकी पहचान सागर, जय राम और कांता के तौर पर हुई। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शामली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और खन्ना में किराए पर रहते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल से क्राइम करते थे और लूटा हुआ सोना उत्तर प्रदेश में सुनारों को बेच देते थे। पुलिस अब उस खरीदार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खन्ना, मोहाली, मंडी गोबिंदगढ़ और अमलोह के अलावा दूसरे जिलों में भी एक्टिव था। इनके नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले हुए थे, जहां ये आरोपी लगातार चोरी और लूट की वारदातें करते रहे हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

कनाडा भेजने के नाम पर युवक से ठगे डेढ़ लाख

कनाडा भेजने के नाम पर युवक से ठगे डेढ़ लाख

नशा मुक्त पंजाब की ओर पुलिस का बड़ा प्रहार

नशा मुक्त पंजाब की ओर पुलिस का बड़ा प्रहार