Punjab media news : विदेश जाकर सुनहरे भविष्य का सपना देखने वाले नौजवानों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एजेंटों का जाल फैलता ही जा रहा है। ताजा मामले में शातिर ठगों ने एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। बिहार के सीतामढ़ी निवासी हशमत अली की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिया शर्मा, खुशी शर्मा, सिद्धांत शर्मा, आदित्य वर्मा, भास्कर यादव, राकेश रिकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
टाल-मटोल करने पर हुआ ठगी का अहसास
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10, बरियारपुर (बिहार) के रहने वाले हशमत अली पुत्र मोहम्मद मुमताज ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन के नाम से फर्म है। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का सपना दिखाया था। एक सोची-समझी साजिश के तहत आरोपियों ने उससे फाइल चार्ज और अन्य खर्चों के नाम पर कुल 1,48,560 रुपये की रकम ऐंठ ली। पैसे लेने के बावजूद जब उसे विदेश नहीं भेजा गया और आरोपी टाल-मटोल करने लगे, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
भोले-भाले युवक की मेहनत की कमाई पर डाला डाका
हशमत अली की शिकायत की पड़ताल के बाद पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब उन चेहरों को बेनकाब करने में जुट गई है जिन्होंने भोले-भाले युवक की मेहनत की कमाई पर डाका डाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings