Punjab media news : सोमवार, 6 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी में शुरुआत में गिरावट देखने को मिली, लेकिन दिन के आगे चलने पर इनमें थोड़ी रिकवरी भी आई। निवेशकों और खरीददारों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है कि आज इन बहुमूल्य धातुओं के दाम किस स्तर पर हैं और उन्हें खरीदने में कितना खर्च आएगा।
Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 जून, 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा में सुबह शुरुआती कारोबार में गिरावट आई थी। दिन की शुरुआत गोल्ड वायदा 1,48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। पिछली बंद कीमत 1,49,680 रुपये थी।
सुबह करीब 11:10 बजे गोल्ड वायदा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,904 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,50,319 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा। इसका मतलब है कि सोने में दिन के दौरान थोड़ा उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन समग्र रूप से कीमत स्थिर नजर आई।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 151,200 जबकि 22 कैरेट सोना 140,620 तक पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो चांदी आज 238,500 पर पहुंच गई
g



GIPHY App Key not set. Please check settings