Punjab media news : जालंधर के साथ लगते जडू सिंघा में दडे सट्टे का कारोबार मामला आया सामने. सरकार ने दड़े सट्टे के गोरख धंधे पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। फिर भी कुछ लोग पैसे की लालच में बिना रोक-टोक इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहे हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप के राज में पंजाब के हालात बद से बद्तर हो गए हैं, खुलेआम दो नंबर के काम चल रहा हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जडू सिंघा मे सट्टे गोरख धंधा बेखौफ चल रहा है। सट्टा लगाने वाले मजदूर वर्ग के लोग होते हैं। जिन्हें सट्टा लगवाने वाला 10 का 100 देने का लालच देता है लोग लालच में अपने खून पसीने की कमाई इस सट्टे में हार जाते हैं।सट्टा लगाने वाला और गरीब हो जाता है। और लगवाने वाला कुछ ही महीनो में ही लखपति बन जाता है।
जडू सिंघा मार्केट के लोगों का कहना है। कि इस दुकान पर कई बार पुलिस ने दबिश देकर बंद करवाया है। कुछ टाइम तक दुकान बंद रहती है ।दोबारा फिर काम शुरू हो जाता है। इस दुकान का मालिक बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहा है इसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। कुछ पुलिस मुलाजिम भी इस दडे सट्टे के काम करने वाली के साथ मिले हुए हैं।
अब देखना यह है। कि पुलिस प्रशासन इस चल रहे अवैध सट्टे के कारोबार को बंद करवाती है। या यु ही गरीब लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटते हुए देखती रहेगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा
g


GIPHY App Key not set. Please check settings