Punjab media news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा शुक्रवार को खास बन गया। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे खड़े लोगों से मिलकर सभी को भावुक कर दिया।
सड़कों पर लोगों से मिलीं राष्ट्रपति
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के दौरे पर थीं। कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उनका काफिला कॉलेज से बाहर निकला, तो सड़क किनारे बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे तिरंगा लेकर खड़े थे। यह देखकर राष्ट्रपति ने अचानक गाड़ी रुकवा दी और खुद उतरकर लोगों की ओर बढ़ गईं।
सुरक्षाकर्मियों में मची हलचल
राष्ट्रपति को अचानक गाड़ी से उतरता देख सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों में हलचल मच गई, लेकिन राष्ट्रपति ने सुरक्षा घेरे की परवाह किए बिना करीब 150 कदम पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और उन्हें चॉकलेट बांटी। एक बच्ची ने बताया कि राष्ट्रपति से चॉकलेट पाकर वह बहुत खुश है। वहीं परविंदर नाम की एक महिला ने कहा कि वे लंबे समय से राष्ट्रपति की एक झलक पाने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन इस तरह पास आकर मिलना उनके सरल स्वभाव को दिखाता है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings