जानों, सितारों की चाल लेकर आई है आपके लिए क्या खास

जानों, सितारों की चाल लेकर आई है आपके लिए क्या खास

PUNJAB MEDIA NEWS मेष : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोई भी कोशिश अनमने मन से न करें, मगर घरेलू मोर्चा पर टैंशन परेशानी रहने का डर।

मिथुन: विरोधी नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए कमजोर दिखने वाले शत्रु के साथ भी टकराव से बचना चाहिए।

कर्क: संतान का रवैया कुछ सख्त, नाराजगी तथा मनमर्जी करने वाला होगा, इसलिए समझदारी के साथ उसे टैकल करना ठीक रहेगा।

सिंह : कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए किसी भी अदालती काम को हाथ में लेने से संकोच करना ठीक रहेगा।

कन्या : हल्की सोच तथा नेचर वाले साथियों से फासला रखना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

तुला: चूंकि कारोबारी कामों के लिए सितारा कमजोर है, इसलिए न तो कामकाजी टूर करें और न ही कारोबारी काम बेध्यानी से करें।

वृश्चिक: कारोबारी दशा ठीक-ठाक रहेगी, मगर मन डरा-डरा सा रहेगा तथा कमजोर मनोबल के कारण आप कोई भी फैसला न कर सकेंगे।

धनु : सितारा चूंकि उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए न तो कोई नई कोशिश शुरू करें और न ही किसी के झांसा में फंसें।

मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ: सरकारी काम में किसी न किसी बाधा रुकावट के उभरने का डर, इसलिए जो भी यत्न करें, भरपूर जोर लगाकर करें।

मीन : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी कम ही लगेगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

श्री गुरु रविदास चौक में खूब हंगामा

श्री गुरु रविदास चौक में खूब हंगामा

एक्सिस बैंक ATM में तोड़फोड़ का मामला

एक्सिस बैंक ATM में तोड़फोड़ का मामला