Punjab media news : श्री गुरु रविदास महाराज जयंती के मौके पर लगे मेले के समाप्त होने के बाद भी सड़क खाली न किए जाने पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने फड़ी वालों का सामान जब्त किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
कार्रवाई के दौरान एक महिला नगर निगम की गाड़ी के आगे खड़ी हो गई और सामान ले जाने से रोकने की कोशिश की, हालांकि कर्मचारियों ने उसे हटाकर जब्त सामान वाहन में लोड कर लिया। अधिकारियों के अनुसार श्री गुरु रविदास चौक से वडाला चौक तक यह अभियान चलाया गया था और दुकानदारों को पहले ही रास्ता खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी थी।वहीं फड़ी वालों का कहना है कि उन्हें सामान समेटने के लिए समय चाहिए था और वे पैकिंग कर ही रहे थे कि कार्रवाई शुरू हो गई। उनका आरोप है कि मेले में कम आमदनी हुई, जबकि ज्यादा मूल्य का सामान जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण हटाया नहीं गया, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings