पंजाब में Encounter, पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां

Punjab media news : गुरदासपुर के पुराना शाला स्थित दऊवाल मोड़ पर सोमवार सुबह 2 बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश नवीन और कुश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।मौके से पुलिस ने दो पिस्तौल और एक काले बैग से ग्रेनेड बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। एसपी युवराज सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाश हाल ही में थाना सिटी गुरदासपुर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहे हैं। पुलिस इस एंगल को ध्यान में रखते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मौसम विभाग ने किया शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

पाकिस्तान लिंक्ड हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़