मौसम विभाग ने किया शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

punjab media news पंजाब में तेजी से गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड और शुष्क मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार, 4 दिसंबर तक पंजाब में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

तापमान 3 डिग्री से नीचे

पंजाब का न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 3 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, जो इस बार की सर्दी के तीखे तेवर दिखा रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार— फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम, अमृतसर: न्यूनतम 6.4°, अधिकतम 22.5°, लुधियाना: न्यूनतम 8°, अधिकतम 24.4°, पटियाला: न्यूनतम 9.5°, अधिकतम 25.3°, बठिंडा: अधिकतम 27.1°, न्यूनतम 6.4°, जालंधर: अधिकतम 22°, न्यूनतम 6° रिकार्ड किया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा!

पंजाब में Encounter, पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां