जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर पहुंची जीएसटी

Punjab media news : जालंधर में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में आज GST टीम ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के अग्रवाल ढाबे पर GST ने रेड की है। इस दौरान ढाबे को सील किया गया। मॉडल टाउन के कुल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर दिल्ली और चंडीगढ़ से आई GST टीम ने अचानक छापा मारा। इस दौरान, ढाबे के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई और टीम अंदर गहन जांच कर रही है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है और GST अधिकारी सभी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद GST टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि ढाबे के भीतर दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

राजवीर जवंदा की आखिरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Jalandhar के कपूरथला चौक पर बड़ा हादसा