World Cup जीतने वाली पंजाब की बेटियों का जबरदस्त स्वागत

A grand welcome to the daughters of Punjab who won the World Cup.

World Cup जीतने वाली पंजाब की बेटियों का जबरदस्त स्वागत

PMN : भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप टीम की दो खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन कौर देओल आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। पंजाब सरकार की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों चैंपियन बेटियों का सम्मान किया गया। स्वागत के मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा और सांसद मीत हेयर मौजूद रहे। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी इस मौके पर पहुंचीं। खिलाड़ियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों, फूलों के हार और शॉल ओढ़ाकर किया गया, इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

अमनजोत कौर ने कहा, “यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, पूरे पंजाब की जीत है। मैच से एक दिन पहले नींद नहीं आई थी, लेकिन मेहनत और टीमवर्क से हमने कप जीत लिया।” उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया। वहीं, हरलीन कौर देओल ने कहा, “यह पल बहुत बड़ा है। भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा है। मैं पंजाब सरकार का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इतना शानदार स्वागत किया। हर किसी को अपने सपनों के लिए मेहनत करनी चाहिए, भगवान सपने दिखाता है और उन्हें पूरा भी करता है।” हरलीन के परिवार ने कहा कि आज का दिन पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बेटियों के सम्मान से सभी बहुत खुश हैं। चैंपियनों के लिए सजे हुए ट्रैक्टर और वाहनों पर उनके नामों वाले पोस्टर लगाए गए थे। एयरपोर्ट से दोनों खिलाड़ी चंडीगढ़ में विक्ट्री परेड के लिए रवाना हुईं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

इस जिले की ADC को किया सस्पेंड

इस जिले की ADC को किया सस्पेंड

पंजाब : शिव सेना नेता पर हमला

पंजाब : शिव सेना नेता पर हमला