9 जिलों में बारिश का Alert

Punjab पंजाब का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसका अंदाज़ा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर महसूस होना शुरू हो गया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में, यानी अगले हफ्ते तक, ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। विभाग ने राज्य के 9 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना भी जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में बारिश हो सकती है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल- 6 नवंबर, 2025

हेरोइन सहित 5 आरोपी काबू