जालंधर में सुरक्षा बढ़ी, पढ़े

Punjab media news : कमिश्नरेट पुलिस दीवाली पर शहर के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती है। त्यौहारी सीजन के दौरान शहर में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून का पालन करने वाला माहौल सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रमुख क्षेत्रों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई गई है और गश्त को तेज किया गया है और सभी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर हाई-टेक चैक प्वाइंट स्थापित किए हैं।

वहीं पटाखे फोड़ने के समय, यातायात नियमों और सावधानियों के बारे में सार्वजनिक घोषणाएं शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पी.ए.एस.) के माध्यम से लगातार की जा रही हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे लगाए गए हैं जबकि शहर के संवेदनशील स्थानों पर ट्राइपॉड कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एक विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू किया है और सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने तथा निवासियों को असुविधा कम करने के लिए पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर किया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जिले में सख्त पाबंदी के आदेश जारी

सच्ची दिवाली – जब रावण (अहंकार) नष्ट हो जाए