सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

Punjaab media news : धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है और ये लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। आज भी कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक MCX पर सोने का भाव 1,26,697 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का भाव 1,60,131 रुपए प्रति किलोग्राम है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें

धनतेरस से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषणों की भारी खरीदारी के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,850 रुपए बढ़कर पहली बार 1.3 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,850 रुपए बढ़कर 1,30,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,850 रुपए बढ़कर 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।चांदी भी 6,000 रुपए बढ़कर 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुच गई, जो लगातार पांचवें दिन की बढ़त है। पिछले बाजार सत्र में यह 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे सुखदेव विशिष्ट अब भी विद्या भारती के अध्यक्ष पद पर काबिज

दीपावली, गुरुपर्व और नए साल के दिन पटाखे चलाने का समय तय