खराब मौसम के चलते Railway ने रद्द की ये ट्रेनें

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। जानकारी मिली है कि बाढ़ और खराब मौसम के कारण रेलवे ने 10 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों में कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, कटरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस और कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम सुधरने के बाद ही ट्रेनों को दोबारा चलाने का फैसला लिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस ज़रूर जांच लें।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Bhakra Dam से छोड़ा गया पानी

बाढ़ के हालातों के बीच पंजाब में सख्ती