पंजाब के मौसम को लेकर नई Update!

Punjab media news : लगातार मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर देखने को मिल रहा है। विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का भी अनुमान जताया है। कई जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा हैभारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कल भी राज्य भर में बारिश की संभावना है। विभाग ने गुरुवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कुछ दिनों तक राज्य में विभिन्न स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल- 16 जुलाई, 2025

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे को लेकर बड़ी खबर