दो टेरर मॉड्यूल से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

Punjab media news : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पंजाब में ISI से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज एक बार फिर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्पित बॉर्डर पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 गैर-कानूनी पिस्टल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने X पर शेयर की। DGP ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे, जो लोकल युवाओं को आतंकी गतिविधियां करने, सिक्योरिटी एजेंसियों पर नजर रखने, गैर-कानूनी हथियार हासिल करने और पब्लिक शांति भंग करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाए जाने का भी पता चला है, जिसकी फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ शेयर की गई है।

आरोपियों के खिलाफ मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और C-डिवीजन, अमृतसर के पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गई हैं। ISI सपोर्टेड नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने, उनके आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने, फाइनेंशियल ट्रेल का पता लगाने और दूसरी आतंकवादी गतिविधियों में किसी भी तरह की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में लगी आग

पुलिस ने कई जिलों में की भारी नाकाबंदी