हाईटेक नाके पर 83 ग्राम हेरोइन बरामद

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर गुरदासपुर पुलिस ने बबरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर कार्रवाई करते हुए 83 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी अजयपाल सिंह के अनुसार, एएसआई सतविंदर मसीह पुलिस पार्टी के साथ बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बटाला की ओर से आ रही एक बलेनो कार को शक के आधार पर रोका गया। कार की तलाशी लेने पर स्टीरियो वाली खाली जगह से एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान लिफाफे में से 50 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोइन हरजीत कौर, निवासी घनपुर काले, थाना छेहरटा, अमृतसर से लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने हरजीत कौर के घर छापेमारी कर उसे 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कुलबीर सिंह निवासी दर्जिया मोहल्ला, मुकेरियां, गुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला दशमेश नगर, मुकेरियां और हरजीत कौर पत्नी जोबन निवासी हरगोबिंदपुर कॉलोनी, हाल निवासी घनपुर काले, थाना छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार किया है। तीनों से कुल 83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पिकअप से 4 सांड और 1 गाय बरामद

जालंधर DC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का हंगामा