जालंधर में दुखद दुर्घटना

जालंधर में दुखद दुर्घटना

Punjab media news : शहर के चौगिट्टी इलाके के गुरु नानक पुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है।

कार मोड़ते समय चपेट में आई
जानकारी के मुताबिक, कार चालक मोगा का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार से मिलने गुरु नानक पुरा वेस्ट आया हुआ था। इसी दौरान गली में खेल रही बच्ची उसे दिखाई नहीं दी और कार मोड़ते समय वह उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

कैमरे में कैद हुई घटना 
जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब 30 साल बाद अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची गली में खेल रही थी और कार चालक गाड़ी को बैक करके मोड़ रहा था। मौके पर एक व्यक्ति गाड़ी मोड़ने में मदद कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। बच्ची को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जानें, सभी 12 राशियों का भविष्य

जानें, सभी 12 राशियों का भविष्य

PNB बैंक में Gun Point पर लूट का खुलासा

PNB बैंक में Gun Point पर लूट का खुलासा