Punjab media newsअटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव हो गया है। अटारी बॉर्डर पर प्रतिदिन आयोजित होने वाला रिट्रीट समारोह अब नए समय पर आयोजित किया जाएगा। बदलते मौसम और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सेरेमनी के समय में संशोधन किया है।
अधिकारियों के अनुसार, अब यह रिट्रीट सेरेमनी शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक होगी। पहले इसका आयोजन शाम 4:30 बजे से 5 बजे के बीच किया जाता था। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि दर्शकों को असुविधा न हो और वे आराम से कार्यक्रम का आनंद ले सकें।प्रशासन ने समारोह देखने आने वाले लोगों से अपील की है कि वे नए निर्धारित समय के अनुसार ही बॉर्डर पर पहुंचें। समय में बदलाव को लेकर संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर पर होने वाला यह रिट्रीट समारोह देशभक्ति के उत्साह और जोश से भरपूर होता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings