Punjab media news : पंजाब सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जानकारी के अनुसार आईएएस गिरीश दयालन और प्रीति यादव का तबादला किया गया है। बता दें कि 2011 बैच आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन फिलहाल रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पंजाब के पद पर कार्यरत हैं और इसके साथ ही वे पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड तथा पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। फेरबदल के बाद अब वह अपने वर्तमान पदों पर बने रहेंगे, जबकि उन्हें अब मार्कफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है, जो पहले प्रीति यादव के पास था।वहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति यादव जो पहले मार्कफेड की प्रबंध निदेशक थीं, उनका तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग, पंजाब के पद पर नियुक्त किया गया है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings