Punjab media news : पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने घातक हथियारों से लैस होकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 को गिरफ्तार कर लिया है।गिरोह में से 2 नाबालिग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राकेश कुमार, लक्ष्य कुमार निवासी रामपुरा व बिल्ला निवासी ढिपाली ने अपने 2 अन्य नाबालिग साथियों से मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो घातक हथियारों के बल पर लोगों को डरा धमकाकर लूटपाट करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों राकेश कुमार, लक्ष्य कुमार तथा दोनों नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी बिल्ला पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने दोनों नाबालिग सदस्यों को उनके वारिसों के हवाले कर दिया जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के हाथ लगी सफलता



GIPHY App Key not set. Please check settings