जालंधर में लगी नैशनल लोक अदालत

Punjab media news :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार निर्भय सिंह गिल, माननीय जिला एवं सेशन जज-कम-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालंधर के नेतृत्व में, आज जालंधर, फिल्लौर और नकोदर के न्यायिक कोर्ट परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के अदालतों में लंबित सिविल मामले, विवाह संबंधी मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, ट्रैफिक चालान, और बैंकों, वित्तीय संस्थानों, बी.एस.एन.एल., पी.एस.पी.सी.एल. तथा राजस्व विभाग से संबंधित मुकदमों से संबंधित सुनवाई की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्भय सिंह गिल, माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालंधर ने बताया कि जालंधर, फिल्लौर और नकोदर में कुल 27 बेंचों का गठन किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि लोक अदालत में कुल 53,083 मामले सुनवाई के लिए, जिनमें से 52,238 मामलों का समझौते के माध्यम से निपटारा किया गया। लोक अदालत में 130,18,74,274/- (130 करोड़ 18 लाख 74 हजार 274 रुपये) के अवार्ड निपटाए गए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

DAV फ्लाईओवर पर भीषण हादसा

पुलिस के हाथ लगी सफलता