पंजाब भर की मंडियां आज से रहेंगी बंद

पंजाब भर की मंडियां आज से रहेंगी बंद

Punjab media news : फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के प्रधान विजय कालड़ा ने आढ़तियों की मांगों को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा बेरुखी दिखाने पर पंजाब भर की मंडीयों को इस सीजन के दौरान 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन समय तक के लिए बंद रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने पर भी केंद्र और पंजाब की सरकारें आढ़तियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर रहीं, इसलिए मजबूर होकर उन्हें यह संघर्ष अख्तियार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड एक्ट 1961 के अनुसार पंजाब भर के आढ़तियों को वर्ष 1997 से मंडी में बिकने वाली हर फसल पर 2.5 प्रतिशत कमीशन मिल रही थी, मगर केंद्र की सरकार ने इसमें कटौती लगा दी जिसका पंजाब भर के आढ़तीयों को बहुत नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि पंजाब के आढ़तियों की 3 प्रमुख मांगे हैं जिसमें आढ़तीयों को पहले की तरह खरीद की गई फसल पर 2.5 प्रतिशत कमीशन दी जाए , उनको तरह तरह के नोटिस भेज कर परेशान करना बंद किया जाए, सरकार ने जो उनका 55 करोड रुपए का ईपीएफ काटा है वह राशि तुरंत रिलीज करके आढ़तियों को दी जाए क्योंकि आढ़तियों का ईपीएफ के साथ कोई लेना देना नहीं है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज से बढ़ गए Petrol-Diesel के दाम

आज से बढ़ गए Petrol-Diesel के दाम

एक बार फिर महंगा हुआ सोना

एक बार फिर महंगा हुआ सोना