Punjab media news : थाना नंबर 1 के अधीन आते इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनमोल रबर फैक्टरी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 2 बजे भड़की और कुछ ही समय में पूरे परिसर में फैल गई।
मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां
आग लगते ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आग काफी भयंकर थी, इसलिए फोम का इस्तेमाल करना पड़ा और करीब सुबह 3:30 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
फैक्टरी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस हादसे में फैक्टरी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings