Punjab media news : मलसियां के लोहियां रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई
टक्कर के बाद बिगड़ा मोटरसाइकिल का संतुलन
जानकारी के अनुसार, राहुल (32) पुत्र गुरमेज और मोहित (22) पुत्र परमजीत, दोनों निवासी लोहियां खास, कालाराम पुत्र धर्मचंद, रानी पत्नी कालाराम और एक छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा, नकोदर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहियां से नकोदर जा रहे थे। जब वे मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडोरी मट्टुआ से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार
इसी दौरान बाइक सवार राहुल और मोहित सड़क पर गिर गए और शाहकोट से लोहियां की ओर जा रही रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल कालाराम और उनकी पत्नी रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings