वीरवार को वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

वीरवार को वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

चंडीगढ़ के बिल्डर परिवार से तंग आकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले वकील दविंदर पाल सिंह के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए है। उन्होंने सपष्ट किया कि तब तक मृतक का संस्कार नहीं किया जाएगा, जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते। वहीं दूसरी तरफ​ जिला बार एसोसिएशन भी पूरी तरह से मृतक को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आ चुकी है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह मान की अध्यक्षता में समूह वकीलों ने प्रस्ताव पास किया कि आरोपी बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा जबकि मृतक का केस वकीलों का एक पैनल लड़ेगा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह मान ने एक बातचीत के दौरान बताया कि मृतक वकील दविंदर पाल सिंह नत्त को इंसाफ दिलाने के लिए समूह वकील भाईचारा आगे आया है। उन्होंने ऐलान किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर ही जिला बार एसोसिएशन के सभी वकील वीरवार को एक दिन की जिला स्तर पर हड़ताल करेगें। अगर कल शाम तक पुलिस द्वारा आरोपी नहीं पकड़े जाते तो शुक्रवार को समूह वकील भाईचारा अगली रणनीति तय करेगा। उन्होंने बताया कि मृतक वकील के परिजनों के अनुसार ही वीरवार को मोड़ मंडी की एक सांझी जगह पर आम लोगों एवं वकीलों ने एकत्रता करनी है। जिसमें आगे की रणनीति के बारे में निर्णय सांझे तौर पर लिया जाएगा।

अध्यक्ष मान ने बताया कि बुधवार को समूह वकीलों की हुई एक बैठक के दौरान प्रस्ताव पास किया गया कि उक्त केस से जुड़े आरोपियों का कोई भी वकील केस नहीं लड़ेगा। जबकि मृतक वकील का केस वकीलों का एक पैनल बनाकर लड़ा जाएगा। एसपी सिटी नरिंदर सिंह का कहना था कि पुलिस की दो टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उक्त मामलें के आरोपी पकड़े जाने की संभावना है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Breaking: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका

Breaking: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका