punjab media news : जालंधर का मशहूर निजी अस्पताल विवादों में घिरता जा रहा है। इस अस्पताल के डॉक्टरों पर आपरेशन के दौरान लापरवाही के आरोप हैं जिस कारण सरकारी स्कूल की अध्यापक की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर की महिला अध्यापक इलाज के लिए यहां आई थी। डॉक्टरों ने मामुली ऑप्रेशन बताकर उसका इलाज किया पर कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि मरीज की हालक काफी खराब है और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। करीब एक सप्ताह पहले हुई इस मौत के मामले में डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया जिसकी रिपोर्ट आज आनी है। वहीं मृतका के परिजनों ने अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन पर राजीनामे का दवाब बनाया जा रहा है।
विवादों में घिरता जा रहा जालंधर का मशहूर अस्पताल



GIPHY App Key not set. Please check settings