punjab media news : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बी.एस.एफ. और राजस्थान पुलिस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 60.302 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है। इसकी कीमत 420 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह द्वारा ये ड्रग सिंडिकेट चलाया जा रहा था। वहीं कनाडा के जोबन कालर द्वारा विदेशी नेटवर्क को संभाला जा रहा था। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लगातार गिरफ्ताकियां की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। वहीं देशभर से 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो ड्रग्स तस्करी, वितरण और हवाला के माध्यम से फंडिंग में शामिल थे।
420 करोड़ की हेरोइन जब्त



GIPHY App Key not set. Please check settings