ISI के स्लीपर सेल का भंडाफोड़! 9 जासूस गिरफ्तार

ISI के स्लीपर सेल का भंडाफोड़! 9 जासूस गिरफ्तार

भारत के खिलाफ सीमा पार से रची जा रही एक बड़ी साजिश को गाजियाबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने जासूसी और रेकी करने वाले गिरोह के 9 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिससे अब तक पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 15 हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 5 नाबालिग शामिल हैं जिनमें से एक नौवीं कक्षा का छात्र है।

7 राज्यों में सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह गिरोह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था। इनकी साजिश देश के 7 राज्यों— दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, मुंबई और कश्मीर में सिलसिलेवार हमले करने की थी। जांच में सामने आया है कि दिल्ली के बाद इनका अगला बड़ा निशाना जालंधर शहर था लेकिन एक आरोपी के अपनी प्रेमिका से मिलने हिमाचल चले जाने के कारण यह हमला टल गया।

मासूम बच्चों को बनाया जासूस

ISI ने इस बार अपनी रणनीति बदलते हुए 15 से 17 साल के किशोरों को गिरोह में शामिल किया। ये नाबालिग संवेदनशील सैन्य ठिकानों, धार्मिक स्थलों और अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के घरों की रेकी करते थे।आरोपी पाकिस्तान, मलेशिया और यूके के वर्चुअल नंबरों के जरिए अपने आकाओं से जुड़े थे। इनका प्लान 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर ‘सौर ऊर्जा’ से चलने वाले जासूसी कैमरे लगाने का था।

मुंबई पोर्ट और समुद्री रास्ते की रेकी

पकड़े गए आरोपियों में से एक दुर्गेश निषाद मुंबई पोर्ट पर ट्रक चलाता था। उसने समुद्र के रास्ते रेकी कर कई वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजे थे। चूंकि 26/11 हमला भी समुद्री रास्ते से हुआ था इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इस इनपुट को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

मेरठ से बिहार तक फैले तार

पुलिस ने शुक्रवार को गणेश (नेपाल निवासी), गगन (मेरठ), विवेक (बिहार) और दुर्गेश (मुंबई) को गिरफ्तार किया। अब पुलिस को इस मास्टरमाइंड नेटवर्क के दो मुख्य किरदारों— नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर की तलाश है। आरोपियों पर अब UAPA (यूएपीए) के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल!

पंजाब में 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल!

Weather : तापमान में भारी गिरावट

Weather : तापमान में भारी गिरावट