Punjab medशहर के संतोखपुरा इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की और फिर मकान की ओर गोलियां दागीं।जानकारी के अनुसार बदमाश करीब 10 राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के समय डॉक्टर यशपाल अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसीपी, संबंधित थाना एसएचओ सहित उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings