Punjab : कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में गोल्डन एवेन्यू के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार क्रेटा गाड़ी में सवार होकर युवक जा रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5-6 हमलावरों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इस वारदात में 24 वर्षीय निमिश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त हरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को कब्जे में लेकर आसपास सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, इस दौरान आरोपियों द्वारा 14 गोलियां चलाई गई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में लगातार होगी बारिश!

स्कूलों को लेकर आखिर लिया गया बड़ा फैसला