स्कूलों को लेकर आखिर लिया गया बड़ा फैसला

Punjab media news : जिला शिक्षा अफसर को जिले के सभी सरकारी स्कूलों के पीने वाले पानी के सैंपल टैस्ट करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ए.डी.सी. सोनम चौधरी ने ली। इसमें एडीसी ने स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। इसके अलावा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी सरकारी स्कूलों के पेयजल नमूनों की जांच कराने के आदेश जारी किए गए।इसके अलावा केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए और केंद्र के निर्देशों के अनुसार, सीटीसीएस की सफाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की और अधिकारियों को रहते काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने थापर मॉडल के तहत गांव के छप्पड़ों की कायाकल्प करने के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों को हिदायत की है कि वह गांवों को छप्पड़ों को थापर मॉडल को अपग्रेड किया जाए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab : कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब पुलिस के SHO और ASI पर तेजधार हथियारों से हमला