IMD का इन राज्यों में अलर्ट

IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Punjab media news : देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंड के कमजोर पड़ते ही कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 20 से 24 फरवरी के बीच कई राज्यों में वर्षा, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 फरवरी के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में वर्षा के आसार हैं, जबकि 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

CNG प्लांट के विरोध में भोगपुर में बड़ा रोष प्रदर्शन

CNG प्लांट के विरोध में भोगपुर में बड़ा रोष प्रदर्शन