Punjab media news : जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज-2 में हुई थी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से हथियारों सहित नकदी बरामद कर ली गई है।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में बताया कि, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस और 3 लाख रुपए नकदी बरामद की है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है, जिसमें एक NDPS एक्ट का मामला शामिल है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में मुकदमा नंबर 65, दिनांक 6 अप्रैल को BNS की धारा 309(4) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
CCTV से मिली अहम सुराग
वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हो गए थे। रास्ते में उन्होंने कपड़े बदले और दूसरे रास्ते से वापस लौट आए। पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
पूर्व DSP का बेटा निकला आरोपी
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पूर्व DSP का बेटा है, जिनका निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings