Punjab media news : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,43,000 रुपए रह गई है, जो शनिवार को 1,48,100 रुपए थी। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,32,990 रुपए पर आ गया है, जो पहले 1,37,730 रुपए था। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी अब 2,22,000 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो पहले 2,45,700 रुपये थी। कुल मिलाकर, सोना-चांदी के दाम घटने से बाजार में खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।
उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज का नजारा किसी बड़े झटके से कम नहीं था, जहां सोना और चांदी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाइयों से धड़ाम होकर नीचे आ गिरे हैं। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के दाम बाजार खुलते ही लगभग 5% तक टूट गए, जिससे इसकी कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की बड़ी कटौती दर्ज की गई। जो सोना कुछ ही दिन पहले डेढ़ लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका था, वह अब 137,462 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मंडरा रहा है। चांदी की हालत तो और भी ज्यादा पतली नजर आई। औद्योगिक मांग में अचानक आई कमी और ग्लोबल मार्केट के दबाव ने चांदी को लगभग 6% नीचे धकेल दिया। एक ही दिन में चांदी की कीमत 13,000 रुपये से ज्यादा गिरकर 213,290 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings