जालंधर में बाढ़ का कहर

जालंधर में बाढ़ का कहर

Punjab media news : पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। अब तक बाढ़ से पूरे राज्य में 43 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं ताज़ा मामला जालंधर जिले से सामने आया है, जहां लोहियां गांव का एक युवक बाढ़ के पानी में बहकर लापता हो गया है।

जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव लोहियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह शुक्रवार को गांव चिट्टी वेई, खालेवाल पुल (थाना लोहियां, सब-डिवीजन शाहकोट) के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बाढ़ के पानी में उतरा था। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आया और गुरप्रीत सिंह बह गया। घटना के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान छेड़ दिया है और युवक की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

HMV Ad

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में वीज़ा घोटाला उजागर

पंजाब में वीज़ा घोटाला उजागर

रिश्वत मामले में गिरफ्तार RTI कार्यकर्त्ता

रिश्वत मामले में गिरफ्तार RTI कार्यकर्त्ता