पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी स्वास्थ्य मंत्री

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी स्वास्थ्य मंत्री

Punjab media news : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी स्वास्थ्य मंत्री को गिरफ्तार किया है। व्यकित खुद को पंजाब का स्वास्थ्य मंत्री बताकर सरकारी अफसरों पर दबाव बना रहा था। आरोपी ने सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) को कॉल कर अस्पताल में कुछ कर्मचारियों को बनाए रखने और कुछ को हटाने के निर्देश दिए। आरोपी व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है।

यही नहीं व्यक्ति स्वास्थ्य मंत्री बनाकर फोन कॉल के दौरान SMO अधिकारी को धमकाने की भी कोशिश की। लेकिन जब SMO ने उसी नंबर पर दोबारा संपर्क किया, तो आरोपी ने अपनी पहचान बदलते हुए खुद को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय का कर्मचारी बताया। इस बात से अधिकारी को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी CMO को दी। SMO ने बताया कि व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्री बनकर फोन पर कहा कि, सभी कर्मी काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। इस दौरान व्यक्ति ने कुछ कर्मियों के नाम लेकर उन्हें काम से हटाने का भी आदेश दिया और कुछ को काम पर तैनात रहने की बात कही और फिर फोन काट दिया।

CMO ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क कर सच्चाई की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस को शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निजी तौर पर गोताखोरी का काम करता है। उसने कबूल किया कि सिविल अस्पताल में तैनात अपने बेटे की नौकरी बचाने के लिए उसने यह साजिश रची थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के 6 मामले दर्ज हैं और वह अदालत को गुमराह करने की कोशिश भी कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

सस्ता हो गया सोना-चांदी!

सस्ता हो गया सोना-चांदी!