11 फरवरी को पूरे पंजाब में चक्का जाम

11 फरवरी को पूरे पंजाब में चक्का जाम

Punjab media news : बस में सफर करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, पनबस-PRTC कर्मियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि, वह 11 फरवरी को यदि बस में सफर करने जा रहे हैं तो सोच समझ कर घर से बाहर निकलें, नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस दिन बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प रह सकती है। लुधियाना में बस स्टैंड परिसर के बाहर परिवहन कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगाए। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि एक बार फिर पंजाब की सरकारी बस सेवाएं ठप होने की ओर बढ़ रही हैं।

अपनी अधूरी मांगों को लेकर पनबस और PRTC से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 11 फरवरी को प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर यातायात बाधित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान सरकार और विभागीय अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया।नेताओं का आरोप है कि बैठकों में लिए गए फैसले कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हुआ। बार-बार आंदोलन टालने के बावजूद जब कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया, तो कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई है। यूनियन की ओर से सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए आगामी आंदोलन का पूरा खाका पेश किया गया है। नेताओं ने ऐलान किया कि 11 फरवरी को राज्यभर में प्रमुख सड़कों पर यातायात ठप किया जाएगा, जिससे आम लोगों और बस में सफर करने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

हथियार-हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

हथियार-हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार