Punjab media news : महानगर में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक Apeejay और DPS सहित कुछ अन्य स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में स्कूलों के लिए 1:11 बजे का समय बताया गया है। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के लिए 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के लिए 9:11 बजे का जिक्र किया गया है।
ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की बात भी लिखी गई है। संदेश में खालिस्तान से जुड़े संदर्भ भी दिए गए हैं और दावा किया गया है कि पंजाब को भारत से अलग करने की बात कही गई है।धमकी भरा यह ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings