Punjab media news : पंजाब में ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ के तहत एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, वहीं भोगपुर के एक गांव को नशा मुक्त ड्रग फ्री घोषित किया गया है। इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह राणा मुख्य अफसर थाना भोगपुर व गांव वासियों के प्रयासों की बदौलत बिनपालके को ड्रग फ्री ऐलान किया गया है। इस संबंध में भोगपुर पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह राणा ने बताया कि गांव बिनपालके के गणमान्य लोगों और पंचायत द्वारा एक सद्भावना बैठक की गई थी, जिसमें सभी को बताया गया कि पुलिस और ग्रामीणों के प्रयासों से उनका गांव नशा मुक्त हो गया है।गांव में कोई भी व्यक्ति न तो नशा बेचता है और न ही इसका सेवन करता है, जिसके लिए सभी गांववासियों व पंचायत ने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री माननीय डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव, हरकमलप्रीत सिंह खख एस.एस.पी. जालंधर (देहाती), कुलवंत सिंह डी.एस.पी. आदमपुर और इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह राणा एस.एच.ओ. थाना भोगपुर पुलिस स्टेशन को विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया है।
पंजाब का यह गांव हुआ Drug Free



GIPHY App Key not set. Please check settings