Punjab media news पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत 11 जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया गया। जालंधर के महानगर में दिन चढ़ते ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा की अगुवाई में कई इलाकों में दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद धनप्रीत कौर ने ही वेस्ट हलके में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए मीडिया से पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि 11 जगहों पर उनकी टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। तस्करों से नशे की बरामदगी के बारे में 4 बजे जानकारी सांझी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ वार शुरू की गई जोकि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ अधिक से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे है। यह एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रोजाना यह कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम में 5 एसपी रैंक के अधिकारी अपने-अपने हलके में पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर रहे है। वहीं तस्करों की सप्लाई लाइन रोकने के लिएसीपी ने कहा कि छोटे तस्करों को काबू करके उनसे पूछताछ के बाद बड़े तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि तस्करों को पहले ही पुलिस की दबिश की सूचना मिल गई थी। जिसके चलते पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए थे और नशा भी पहले से ही छिपा लिया गया था। यही कारण है कि इस बार भी पुलिस द्वारा कार्रवाई ही की गई।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देश पर 11 जगहों पर उनकी टीम द्वारा दी दबिश
On the directions of Police Commissioner Dhanpreet Kaur, her team raided 11 places



GIPHY App Key not set. Please check settings