Punjab media news : जालंधर रूरल पुलिस ने अमेरीका के नवजोत सिंह उर्फ गैरी के इशारे पर चल रहे ड्रग और हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कल नकोदर से 22 साल के प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ को गांववालों ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अमेरिका से भेजी गई 14 kg हेरोइन और 6 पिस्टल की खेप आरोपी प्रभदीप सिंह के जरिए ही ठिकाने लगनी थी।
आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने उसकी हवेली में लकड़ी के ढेर के नीचे छिपाई गई 10 kg और हेरोइन भी बरामद की है। SSP जालंधर रूरल हरकमलप्रीत सिंह खख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार प्रभदीप सिंह गांव अवान चुहारमी का रहने वाला है। गांववालों की सतर्कता की वजह से 26 नवंबर को गांव चक वंडल के लोगों ने उसे 2 kg हेरोइन और पिस्तौल के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान 2 kg हेरोइन, 4 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप अमेरिका में रहने वाले नवजोत सिंह उर्फ गैरी ने भेजी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को उसकी हवेली ले गई, जहां लकड़ी के ढेर के नीचे छिपाई गई 10 kg और हेरोइन बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने अब तक कुल 12 kg हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, खेप में 2 kg हेरोइन और 2 पिस्तौल अभी और बरामद होनी हैं। SSP ने बताया कि नवजोत सिंह उर्फ गैरी कपूरथला में काला संघिया के पास नवां गांव का रहने वाला है और अभी US में रह रहा है। मामले की जांच के आधार पर 3 और लोगों को भी नामजद किया गया है। इनमें नवजोत सिंह उर्फ गैरी, मनजोतवीर सिंह निवासी चक वेंदल और सौरव निवासी गांव सहम शामिल हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस बाकी हेरोइन और हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे से बनाई गई प्रॉपर्टी को कानून के मुताबिक जब्त किया जाएगा। SSP ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए गांव वालों की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों की सतर्कता से नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।
GIPHY App Key not set. Please check settings